Bhopal News: एक दशक पुराने ब्यॉयफ्रेंड ने लगा दी पिटाई तो सामने आया सच

Share

Bhopal News: तीन महीने से कर रहा था ज्यादती, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मुस्लिम युवती ने कथित बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके साथ करीब तीन महीने से ज्यादती की जा रही थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। प्रकरण थाने तब पहुंचा जब उसके एक दशक पुराने मित्र ने उसकी पिटाई लगा दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्र यह भी बता रहे

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 21 मार्च की रात लगभग साढ़े दस बजे 111/23 धारा 376/376—2—एन/323/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी मनोज मालवीय (Manoj Malviya) है। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर एसआई रिद्धी शर्मा (SI Riddhi Sharma) ने दर्ज की थी। पीड़िता जहांगीराबाद इलाके में रहती है। उसकी दोस्ती मनोज मालवीय से काफी पुरानी थी। वह अक्सर उसके घर आता—जाता था। इसी दौरान उसने शारीरिक संबंध झांसा देकर बनाए थे। हालांकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी लिव इन में उसके साथ रहता भी था। दोनों एक—दूसरे को प्रेम करते हैं। लेकिन, तात्कालिक विवाद के कारण हाथापाई होने पर यह प्रकरण दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: कर्जदारों से तंग आकर होटल कर्मचारी ने जहर खाया
Don`t copy text!