Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटका मिला चार दिन पुराना शव

Share

Bhopal News: बिहार के छपरा में रहने वाला इंजीनियरिंग का छात्र नहीं दे पा रहा था कमरे का किराया, होटल संचालक ने उधार भी दिए थे चार हजार रूपए, बीमार पिता की भी माली हालत खराब, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला है। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। जिस कारण वह फंदे पर लटके हुए सड़ने भी लगा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। जिस युवक का शव मिला है वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसकी माली हालत खराब चल रही थी। उसके पास भोजन और घर के किराया देने के लिए भी रकम नहीं थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

होटल संचालक ने फोन लगाया तब उजागर हुआ मामला

कोलार रोड थाना पुलिस के अनुसार शव की पहचान शुभम शर्मा (Shubham Sharma) पिता राजेश शर्मा उम्र 23 साल के रूप में हुई है। वह मूलत: बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था। यहां वह कावेरी कॉलोनी (Kaveri Colony) में किराए से रहता था। शुभम शर्मा पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज (Patel Engineering College) से कोर्स कर रहा था। पुलिस को इस घटना की जानकारी 7 अप्रैल की शाम को पता चली थी। दरअसल, मृतक बीमा कुंज (Beema Kunj) स्थित भोजनालय में जाकर खाना खाता था। उसने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विशाल पाठक (Vishal Pathak) को फोन लगाकर उसके संबंध में जानकारी पूछी थी। वह फोन नहीं उठा रहा था इसलिए उसे जाकर देखने के लिए बोला गया था। शुभम शर्मा ने होटल संचालक से अपनी तंगहाली को बताकर चार हजार रूपए उधार लिए थे। उसने कहा था कि वह कुछ दिन बाद पैसे लौटा देगा। इस कारण भोजनालय का संचालक और सामाजिक कार्यकर्ता दोनों ही शुभम शर्मा के घर पहुंचे। कमरे के पास से बहुत बदबू आ रही थी।

इस कारण चल रहा था परेशान

इसकी सूचना उन्होंने थाना कोलार पुलिस को दी। दोपहर लगभग एक बजे पुलिस भीतर दाखिल हुई। वहां शुभम शर्मा का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसके शरीर में कीड़े भी पड़ गए थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को नीचे उतारा। उसके बड़े पापा थाना छोला क्षेत्र अंतर्गत भानपुर के पास गांव में रहते हैं। इसके अलावा उसके उसके नाना भी मिसरोद में रहते हैं। परिजनों ने बताया (Bhopal News) कि उसके पिता राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। उनके घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। शव की हालत देखने के बाद परिजनों ने पिता के आने का इंतजार नहीं किया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जांच में यह भी पता चला है कि शुभम बिहार के ही अपने कुछ दोस्तों के साथ कमरे में रहता था। लेकिन, होली के त्यौहार में वे सभी गए फिर वापस नहीं लौटे थे। इसी कारण वह घर पर अकेला था। जनहित में संदेश: अकेलापन, हताशा, निराशा होना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसे संकेत मिलते हैं तो तुरंत 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident : बंसल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर की कार को मारी टक्कर
Don`t copy text!