Bhopal News: दुकान में खड़ी दो मासूम बच्चियों ने बताई यौन उत्पीड़न की घटना 

Share

Bhopal News: दोनों मासूम बच्चियों की मां ने थाने पहुंचकर अलग—अलग दर्ज कराया मुकदमा, पूजा पाठ की दुकान चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दुकान चलाने वाली एक महिला ग्राहक से बातचीत कर रही थी। तभी दुकानदार महिला की चार साल की बच्ची ने अपने साथ हुए यौनाचार की कहानी बताई। यह सुनकर दुकान में खड़ी दूसरी महिला की नाबालिग बेटी ने भी उसके साथ वैसी ही घटना बताई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र का है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग—अलग दो मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह बोलकर दर्ज कराया गया मुकदमा

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार पहली घटना 15 अप्रैल को हुई थी। उसमें पीड़िता की उम्र आठ साल है। यह बोलने का साहस उसने तब किया जब चार साल की बच्ची ने अपने साथ हुए यौन अत्याचार के बारे में मां को बताया। उसी वक्त आठ वर्षीय बच्ची की मां दुकान पर खड़ी थी। पुलिस ने इस मामले में 24 अप्रैल को 293—294/23 धारा 354/7/8 (छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा) दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी रामनरेश त्रिवेदी (Ramnaresh Trivedi) पिता प्रहलाद त्रिवेदी उम्र 63 साल है। वह दर्वेश रेसीडेंसी (Darvesh Residency) में रहता है और प्रियंका नगर (Priyanka Nagar) में पूजा—पाठ की दुकान चलाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके नाजुक अंगों में बैड टच करता था। ऐसा वह उनके साथ खिलाने के बहाने करता था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इतनी पी ली कि होश ही नहीं रहा
Don`t copy text!