Bhopal News: पेट दर्द की शिकायत पर सरकारी अस्पताल पहुंची तो खुली पोल

Share

Bhopal News: स्कूल में पढ़ने वाले एक युवक ने अपने घर में बुलाकर बनाए कई बार शारीरिक संबंध, पुलिस ने सरकारी विभाग में तैनात ड्रायवर के बेटे को गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। नाबालिग अवस्था में होने के दौरान शारीरिक संबंध बनाने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित अरेरा कॉलोनी इलाके की है। अब नाबालिग वयस्क हो गई है। लेकिन, जब उसके साथ घटना हुई उस वक्त वह नाबालिग थी। यह राज तब उजागर हुआ जब वह सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करने पहुंची। उसे काफी दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह बोलकर बनाता था शारीरिक संबंध

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल की रात लगभग पौने आठ बजे 206/23 धारा 376/5जे/6 (बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया। पीड़िता की उम्र 18 साल है जो अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। इस मामले का आरोपी अनुज यादव (Anuj Yadav) है। उसके पिता सरकारी विभाग में कार चलाते हैं। आरोपी अरेरा कॉलोनी में स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। पीड़िता 23 अप्रैल को जेपी अस्पताल (JP Hospital) गई थी। वहां उसे कई दिनों से पेट दर्द के साथ माहवारी नहीं आने की शिकायत बताई। चैकअप के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। यह बात पीड़िता ने अपनी मां को बताई। जिसके बाद उसने सारा राज उजागर किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे 12 जनवरी को अपने घर बुलाया था। उस दिन उसके घर पर कोई नहीं था। तभी उसने शारीरिक संबंध बनाए थे। ऐसा उसने कई बार किया था। उसका कहना था कि वह उसके साथ प्यार करता है और शादी करेगा। मां को जब यह पता चला तो वह बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का परिवार मूलत: रायसेन के गोहरगंज स्थित खिल्लीखेड़ा गांव का रहने वाला है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: झुग्गी के मृत मिला वृद्ध
Don`t copy text!