Bhopal Cyber Fraud: रिटायर्ड अधिकारी के साथ सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर किस्तों में ऐंठ लिए 50 हजार रूपए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर एक रिटायर्ड अधिकारी से कई किस्त में 50 हजार रूपए जमा करा लिए। इस मामले में जांच के बाद भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर में स्थित क्राइम ब्रांच थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी अलग—अलग तीन नंबरों से कंपनी के अधिकारी बनकर बातचीत कर रहे थे। ऐसा करने से पहले आरोपियों ने रिटायर्ड अधिकारी को लाखों रूपए मिलने का लालच दिया था। यह बात उजागर तब हुई जब वे अफसरों की शिकायत करने इंश्योरेंस कंपनी के मुख्यालय पहुंचे।

बीमा कंपनी के अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया बताई

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 27 फरवरी, 2023 से शुरू हुई थी। जिसमें जांच के बाद 24 अप्रैल की शाम लगभग छह बजे 41/23 धारा 419/420 (कूटरचना और जालसाजी का मामला) दर्ज किया गया है। शिकायत 67 वर्षीय कैलाश भार्गव (Kailash Bhargav) ने दर्ज कराई है। वे शाहपुरा स्थित ई—8 कॉलोनी में विष्णु हाईटेक सिटी (Vishnu High tech City ) में रहते हैं। वे सरकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्हें जालसाजों ने 22 लाख रूपए का इंश्योरेंस दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (Max Life Insurance Company) के कर्मचारी बनकर बातचीत कर रहे थे। आरोपियों ने अपने खाते में एनएफटी कराई थी। जालसाजों ने झांसा दिया था कि पॉलिसी मैच्योर कराने पर रकम बढ़कर मिलेगी। फिर मार्च में फोन करके जालसाजों ने कहा कि उन्हें तीन लाख रूपए ट्रांसफर करने पर ही 22 लाख रूपए का फायदा मिलेगा। यहां कैलाश भार्गव को शक हुआ और वे बीमा कंपनी के भोपाल में स्थित मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने उनके साथ हुई पूरी घटना बताई। बीमा कंपनी के अफसरों ने इस तरह से लेन—देन करने से इंकार करते हुए जानकारी दी कि उनके साथ सायबर फ्रॉड हो गया है। जिसके बाद वे सायबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीसीटीवी में कैद हुई मौत की हकीकत
Don`t copy text!