MP Road Mishap: ड्राइवर की इस गलती की वजह से नदी में गिरी बस, 7 लोगों की जल समाधि

Share

कई किलोमीटर दूर गोताखोरों की मदद से बारह घंटे तक लोगों की चलती रही तलाश, एक दर्जन से अधिक अस्पताल में भर्ती

MP Road Mishap
सांकेतिक चित्र

रायसेन। राजधानी के नजदीक बुधवार—गुरुरवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा (MP Road Mishap) हुआ। इस हादसे में सात लोगों (Death) की जान चली गई। फिलहाल लापरवाही की ठोस वजह पता नहीं चली है। दुर्घटना यात्री बस के नदी में बह जाने के कारण हुई। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। पुलिस को शक है कि कुछ यात्री नदी में बह भी गए है। इसलिए गुरुवार दोपहर तक यात्रियों की गोताखोर तलाश करते रहे।

जानकारी के अनुसार पूरी घटना रायसेन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। एसपी रायसेन मोनिका शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना (MP Road Mishap) में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सातवें व्यक्ति का शव गुरुवार सुबह बरामद हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया हैं। जिन शव की पहचान नहीं हुई है उनके वारिसों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को संभावना है कि कुछ अन्य व्यक्ति बचने के प्रयास में नदी में बह गए है। जिन्हें तलाशने के लिए गोताखोर (The Diver) दिनभर लगे रहे। पुलिस हादसों की ठोस वजह पता लगा रही है।

पुलिस ने अटकल लगाते हुए बताया कि बस रफ्तार में थी। इसके अलावा उसमें क्षमता से अधिक यात्री थे। इस कारण रैलिंग तोड़कर बस नदी में (MP Road Mishap) गिर गई। रात होने की वजह से यात्री नींद में थे। इसलिए वह अपना बचाव भी नहीं कर सके। यात्री बस छतरपुर जा रही थी। दुर्घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय (MP Police  Head Quarter)  ने भी रिपोर्ट तलब की है। पुलिस बस ड्राइवर और उसके मालिक का पता लगा रही है। पुलिस क्लीनर की भी जानकारी जुटा रही है। कुछ गंभीर यात्रियों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल भी पहुंचाया गया। यात्रियों के सामान से उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Honey Trap Case: नेताओं और अफसरों को ब्लैकमेल करले वाली 5 युवतियों को भेजा जेल
Don`t copy text!