Bhopal News: नगर निगम डेली वेज कर्मचारी से मारपीट

Share

Bhopal News: कचरा फेंकने के विवाद पर महिलाओं के दो गुटों में हुई हाथापाई, पुलिस ने दर्ज किया दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
जहांगीराबाद थाना, जिला भोपाल—फाईल फोटो

भोपाल। छोटी—छोटी बातें बड़े विवाद की वजह बन जाती है। जिसका समाधान करना जरूरी है। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। जिसमें दोनों पक्ष की तरफ से पीड़ित महिला ही है। इसमें एक महिला भोपाल नगर निगम में डेली वेज कर्मचारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। विवाद कचरा फेंकने की बात से शुरू हुआ था।

झाड़ू लगाने वाले डंडे से पीटना शुरू कर दिया

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 11 मई की सुबह साढ़े नौ बजे हुई थी। जिसमें पहले पक्ष की तरफ से पीड़ित महिला की उम्र 40 साल है। वह नगर निगम में नौकरी करती है। उसने बताया कि उसने झाड़ू लगाकर एक जगह कचरा जमा कर दिया। जिसका आटो से आए एक व्यक्ति ने विरोध किया। इसी दौरान दो सगी बहनें भी वहां पहुंच गई। उन्होंने भी कचरा फेंकने को लेकर आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों गुट में मारपीट शुरू हो गई। नगर निगम (Nagar Nigam) कर्मचारी ने जिस झाड़ू से सफाई कर रही थी उससे महिला को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 198—199/23 मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया है। दोनों जख्मी महिला का जेपी अस्पताल (JP Hospital) में मेडिकल भी कराया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती से सरेराह छेड़छाड़
Don`t copy text!