Bhopal News: शादी के तीन साल बाद प्रताड़ित विवाहिता थाने पहुंची, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक विवाहिता ने मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र का है। यह बात पहले सास फिर पति को बताई तो वह उसे प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इस तरह किया प्रताड़ित
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। उसका रातीबड़ थाना क्षेत्र में ससुराल है। थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा (TI Ras Bihari Sharma) ने बताया पीड़िता की तीन साल पहले हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी। पीड़िता का मायका भी भोपाल में हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुर पीड़िता पर बुरी नजर रखता था। उसको अश्लील शब्द बोलकर बातचीत करता था। यह बात उसने सास फिर पति को बताई थी। उन्होंने विरोध करने की बजाय ससुर की गंदी हरकतों को लेकर चुप रहने के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। मामले की जांच एसआई उर्मिला यादव (SI Urmila Yadav) कर रही हैं। रातीबड़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 183/25 दर्ज कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से नोटिस दिया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।