Bhopal News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर चंदन का पेड़ काटा

Share

Bhopal News: ईटखेड़ी थाना पुलिस को मिला चोरों का सुराग, दोनों जगहों पर एक ही गिरोह ने की वारदात

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) चंदन के पेड़ चोरी से जूड़ी है। यह घटनाएं गुनगा और ईटखेड़ी इलाके में हुई है। एक जगह हुई वारदात में भाजपा मंडल अध्यक्ष (BJP Mandal President Theft Case) ने मुकदमा दर्ज कराया है। ईटखेड़ी पुलिस को कुछ संदेहियों की जानकारी हाथ लगी है। दोनों वारदातों में एक ही गिरोह के शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है।

आधा दर्जन पेड़ काटे

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार 27 सितंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे धारा 379 (खुले स्थान से चंदन के पेड़ काटने) का मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना ग्राम कोलस गंज इलाके में हुई है। यहां से चोर पांच चंदन के पेड़ काटकर ले गए। जिसकी एफआईआर सुनील जाट (Sunil Jaat) ने दर्ज कराई है। सुनील जाट भाजपा में मंडल अध्यक्ष भी है। दूसरा चंदन के पेड़ काटने का मामला ईटखेड़ी स्थित मटकोटा मोहल्ला में हुई है। यहां  शिकायत नर्मदा प्रसाद मालवीय ने दर्ज कराई है। यहां चोरों ने एक पेड़ काटा (Sandalwood Trees Stolen) है। ईटखेड़ी पुलिस के हत्थे एक संदेही लगा है। जिससे पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस वारदात में लोडिंग वाहन का इस्तेमाल भी किया गया। जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Extramarital Affair: सुहागरात पर खुला राज, फिर पति ने ऐसा किया
Don`t copy text!