Bhopal News: शादीशुदा महिला का सिरफिरे ने पकड़ा हाथ

Share

Bhopal News: रास्ते पर निकलने को हुआ था विवाद, आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सिरफिरे ने सरेराह महिला का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी उसे रास्ते से निकलने को लेकर धमकाने लगा। पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

परिजनों से भी की थी शिकायत

छोला मंदिर थाना में गुरूवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे खेजड़ा बरामद राधेश्याम कॉलोनी में निवासी महिला ने छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आरोपी हरि विश्वकर्मा (Hari Vishwkarma) है। उसके खिलाफ धारा 341/354—क/506 (रास्ता रोकना, बुरी नीयत से हाथ पकड़ना और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 26 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसका पति मजदूरी करता है। घटना वाले दिन वह किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। तभी आरोपी ने बीच रास्ते में उसे रोक लिया। आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर उसे रास्ते से निकलने से रोका था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी का महिला के प्रति नजरिया ठीक नहीं है। इस संबंध में आरोपी के परिजनों से भी महिला शिकायत कर चुकी है। लेकिन, उसके परिजनों ने इस बात को नजर अंदाज कर दिया था। पीड़िता ने घर जाकर पति को उसके साथ हुई घटना बताई थी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैफे संचालक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
Don`t copy text!