Bhopal Murder News: भाजपा नेता के ड्रायवर की हत्या

Share

Bhopal Murder News: गुरुनानक मंडल में आखिर ऐसा कौन सा गुरुत्वाकर्षण है कि उसके अध्यक्ष के ड्रायवर की हत्या हो जाती है या फिर उनसे जुड़ा कार्यकर्ता हत्या कर देता है, पढ़िए यह सवाल पूछने पर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी क्या बोले

Bhopal Murder News
भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी की फेसबुक अकाउंट से साभार लिया गया चित्र।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के 29 मंडल हैं। इसमें से एक का नाम गुरुनानक मंडल है। यह मंडल हाल ही में गठित हुआ है। इसके अध्यक्ष राकेश कुकरेजा है। इस मंडल के साथ या फिर राकेश कुकरेजा के साथ संयोग कहे कि वे हर गंभीर अपराध में उनसे नाम जुड़ ही जाता है। यह बात भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के भी सिलसिलेवार संज्ञान में लाई गई। वे सवाल सुनकर हैरान तो नहीं हुए पर जवाब मांगने पर परेशान जरुर हो गए। ताजा मामला भोपाल के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड (Bhopal Murder News) से जुड़ा है।

पूर्व महापौर की पार्टी में गया था

सुखी सेवनिया थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर वीरेन्द्र सिंह ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। उसको शरीर पर कई जगह चोट होने के बाद इलाज के लिए लाया गया था। ऐसा पुलिस ने दावा किया है। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 44/21 दर्ज कर जांच कर रही थी। मृतक पिपलिया जाहिर पीर निवासी सुनील नामदेव पिता कैलाश नामदेव उम्र 26 साल है। मर्ग की सूचना पुलिस रिकॉर्ड में 25 नवंबर की सुबह 7 बजे दी गई है। जबकि हत्या का मुकदमा 25—26 नवंबर की दरमियानी रात लगभग 01:45 दर्ज किया गया। थाने में दर्ज 462/21 हत्या के मामले में आरोपी अभी अज्ञात है। सुनील नामदेव ड्रायवरी का काम करता था। वह प्रॉपर्टी डीलर और भाजपा के गुरुनानक मंडल के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा का वाहन चलाता था। वे 24 नवंबर की रात को पूर्व महापौर आलोक शर्मा के जन्मदिन पार्टी में उसको लेकर गए थे। राकेश कुकरेजा से प्रतिक्रिया के लिए फोन लगाया गया था। लेकिन, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में चोरी का प्रयास

अफसरों को सांप सूंघ गया

Bhopal Murder News
दाहिनी ​तरफ दिख रहा रजत कैथवास है जिसको कोलार की ब्यूटीशियन हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाई तरफ राकेश कुकरेजा की तस्वीर है। इसमें पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी दिख रहे हैं।

राकेश कुकरेजा अक्सर रंगीन गुब्बारे या फिर मोमबत्तियां जलाकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्हीं सुर्खियों के बीच उनके कई किस्से दब जाते हैं। सुनील नामदेव की हत्या से पहले गुरुनानक मंडल के ही पदाधिकारी रजत कैथवास एक ब्यूटीशियन की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ था। उसने कोलार इलाके की ब्यूटीशियन नैना पासवान की निर्मम हत्या की थी। उस वक्त रजत कैथवास के साथ राकेश कुकरेजा की तस्वीरें वायरल हुई थी। इतना ही नहीं पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी उनकी तस्वीरों में दिखाई दे रहे थे। इस विषय को लेकर भी हमने एक समाचार दिया था। उस वक्त उप चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त पूर्व महापौर आलोक शर्मा का सवाल सुनते साथ नेटवर्क चला गया था। अब इस ताजा मामले के बाद भोपाल पुलिस के अफसरों की सांसें फूल गई है। चौबीस घंटे बाद भी वह किसी निष्कर्ष में नहीं पहुंच सकी है।

गरिमामय तरीके से टाला सवाल

Bhopal Murder News
भोपाल में प्रदेश भाजपा मुख्यालय

आलोक शर्मा (EX Mayor Alok Sharma) की ही तरह भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के पास कोई जवाब नहीं था। हमने सिर्फ एक सवाल पूछा था कि हर संगीन अपराध में गुरुनानक मंडल के अध्यक्ष के करीबी ही सामने आते है। क्या मंडल में दूसरे काबिल जनप्रतिनिधियों की कमी है। इस सवाल के जवाब में पचौरी का कहना था कि वे सभी मामलों को देखेंगे फिर बातचीत करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मिंटो हॉल में चल रहे भाजपा के कार्यक्रम में अपनी व्यस्तताएं गिनाकर गरिमामय तरीके से सवाल को टाल दिया। पचौरी ने ही सक्रियता दिखाकर भोपाल में मंडलों की संख्या बढ़ाई है। पहले भोपाल में 19 मंडल हुआ करते थे। जिनकी संख्या सुमि​त पचौरी (Sumit Pachouri) की बदौलत 29 पर पहुंच गई है। संगठन विस्तार पर फोकस करने वाले पचौरी उसकी शुचिता को नजर अंदाज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Honey Trap Case: जानिए शहर की वह हकीकत जो एक मामले के बाद सुधर गई

इतनी बेरहमी से की गई हत्या

Bhopal Murder News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

सुनील नामदेव (Sunil Namdeo) ईदगाह हिल्स निवासी राकेश कुकरेजा की ड्रायवरी करता था। वह अपनी चोटी भी रखता था। मीडिया रिपोर्ट है कि उसकी लाश को सबसे पहले उसके पिता कैलाश नामदेव (Kailash Namdeo) ने घर के नजदीक देखा था। पिता सब्जी मंडी में काम करते हैं। हत्या का मुकदमा दर्ज करने में पुलिस को काफी वक्त लग गया। सुनील नामदेव के दो बड़े भाई भी है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसकी दो व्यक्तियों से रंजिश थी। इसके अलावा उसका मोबाइल भी मौके पर नहीं मिला है। हत्या (Bhopal Murder News) से पहले सुनील नामदेव की चोटी भी काटी गई थी। पुलिस तफ्तीश करते हुए उसके पुराने घर भी गई थी। जहां से पुलिस को निराशा हाथ लगी। बेहद हाई—प्रोफाइल लोगों के बीच उठने—बैठने वाले व्यक्ति से जुड़े सुनील नामदेव के हत्या की जांच पुलिस फूंक—फूंककर कदम रख रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!