Bhopal News: कोचिंग संचालक के मकान पर चोरों का धावा

Share

Bhopal News: चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों पर बना हुआ है सस्पेंस

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) चोरियों से जुड़ी है। यह घटनाएं कोलार और ऐशबाग इलाके में हुई है। एक मकान कोचिंग संचालक (Bhopal Theft Case) का है। जबकि दूसरा मकान इंटीरियर डिजायनर के कारोबारी का है। पुलिस को फिलहाल दोनों ही घटनाओं में सुराग (Bhopal Stolen Case) नहीं मिला है।

संपत्ति की कीमत कम बताई

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 27 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे 1273/21 धारा 457/380 (रात में चोरी) का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना शिव जानकी वाटिका डेंटल कॉलेज के पास हुई है। शिकायत अश्विन कुमार साहू (Ashvin Kumar Sahu) पिता गणेश राम साहू उम्र 32 साल ने दर्ज कराई है। वे इंटीरियर डिजायनर का काम करते हैं। उन्हें एक काम मिला है। जिसके लिए वे अपने नेहरु नगर के मकान की बजाय यहां कोलार रोड के मकान में किराए से रहने आ गए थे। अश्विन कुमार साहू अपने मकान गए हुए थे। अगले दिन घर पहुंचने पर उन्हें भीतर सामान अस्त—व्यस्त मिला। चोर घर से एलईडी टीवी, होम थियेटर, झुमकी, आठ जोड़ चांदी की बिछिया, एक सोने की लौंग, पांच हजार रुपए और इलेक्ट्रिक चूल्हा समेत अन्य सामान बटोर (Kolar Theft Case) ले गए। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 40 हजार रुपए बताई है।

चोरी गई संपत्ति का खुलासा नहीं

इसी तरह ऐशबाग थाना पुलिस ने भी 27 सितंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना विकास कॉलोनी बाग दिलकुशा इलाके में हुई है। शिकायत कोचिंग संचालक मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने दर्ज कराई है। मोहसिन खान और उनकी पत्नी इंस्पायर नाम से कोचिंग सेंटर चलाते हैं। सुबह मोहसिन खान कोचिंग चले गए थे। पुलिस ने फिलहाल चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच एएसआई बाबू माथुर कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पहले लड़की को छेड़ा फिर भाई को पीटा
Don`t copy text!