Bhopal News : घोड़े ने ली जान, एक सप्ताह से था बेहोश

Share

Bhopal News : बारात में बिदके घोड़े ने वृद्ध के सीने में मार दी थी दुलत्ती

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। घोड़े की दुलत्ती में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिस दिन यह पैर मारा गया उसके बाद जख्मी कभी होश में ही नहीं आया था। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र की थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के सामने मुश्किल यह है कि वह आरोपी इस मामले में किसे बनाए। इसलिए अभियोजन से राय लेने के बाद वह आगे कार्रवाई करेगी।

लीलावती अस्पताल में चलता रहा इलाज

ईंटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 12 मई की रात लगभग नौ बजे लीलावती अस्पताल से डॉक्टर वीरेंद्र सेनी ने एक मरीज के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान ऊधम सिंह पिता पूरनलाल उम्र 58 साल के रुप में हुई। वह ग्राम मुगालिया हाट में रहते थे। ऊधम सिंह (Udham Singh) तीन मई को वे अपने एक रिश्तेदार के बेटे की बारात में शामिल होने ग्राम डोगरा गए थे। यह बारात डोगरा से परवलिया जा रही थी। ऊधम सिंह बारात में घोड़े के पीछे चल रहे थे। चलते-चलते वे घोड़े के एकदम नजदीक पहुंच गए। इसी दौरान घोड़े ने उन्हें लात मार दी। सीने में लात पड़ते ही वे बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल (Leelawati Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां पर करीब नौ दिन तक चले इलाज के बाद कल उनकी मौत हो गई। ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 16/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बलात्कार के मामले में सीए गिरफ्तार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!