Bhopal News: टक्कर मारने के बाद आटो चालक ने एम्स में कराया भर्ती 

Share

Bhopal News: एक्टिवा में सवार थी नूतन कॉलेज की दो छात्राएं, सागर पब्लिक स्कूल के सामने हुई घटना, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार आटो चालक ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। एक्टिवा में नूतन कॉलेज (Nutan College) की छात्राएं सवार थी। दुर्घटना भोपाल शहर के बागसेवनिया  स्थित सागर पब्लिक स्कूल (Sagar Public School) के सामने हुई। यहां स्कूल के सामने यातायात जंक्शन बन चुका है। इसके अलावा नर्सरी के लिए लगाए गए पेड़ भी हटा दिए गए हैं। दुर्घटना के बाद आटो ड्रायवर एक्टिवा सवार को एम्स अस्पताल ले गया। वहां उन्हें भर्ती कराने के बाद चला गया।

एफआईआर में देरी को लेकर पुलिस ने यह दी सफाई

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 9 मई की दोपहर लगभग दो बजे हुई थी। जिसमें 10 मई को 271/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज किया गया है। शिकायत प्रीति यादव (Preeti Yadav) पिता सूर्यप्रकाश यादव उम्र 22 साल ने दर्ज कराई है। वह गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) इलाके में रहती है। प्रीति यादव नूतन कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसने बताया कि घटना के वक्त उसकी सहेली दिव्या सोनी (Divya Soni) भी थी। दुर्घटनाग्रस्त एक्टिवा एमपी—04—यूपी—6227 उसकी सहेली की है। टक्कर मारने वाले आटो में नंबर नहीं था। लेकिन, उसके चालक को लोगों ने पकड़ लिया था। उसने अपना नाम रितिक बडोदिया (Ritik Badodiya) बताया। दिव्या सोनी को दाहिने हाथ और चेहरे पर चोटें आई है। एफआईआर में हुई देरी की वजह पुलिस ने एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में इलाज चलने का बताया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   अनोखी Love Marriage, घर वाले नहीं थे राजी, पुलिस ने थाने में कराई शादी
Don`t copy text!