Bhopal News: तीन महीने बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Share

Bhopal News: हलालपुरा बस स्टेंड के पास तेज रफ्तार वाहन ने उड़ाया था, टक्कर मारने वाले वाहन पर सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क किनारे बेसुध मिले एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने तीन महीने बाद निर्णय लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की थी। इससे पहले पुलिस को गांधी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बता दिया था कि मौत वाहन की टक्कर से हुई है। हादसे में मारे गए व्यक्ति के अलावा टक्कर मारने वाले वाहन का भी पुलिस पता नहीं लगा पाई। बहरहाल अब पुलिस ने दो गवाहों के बयानों पर प्रकरण दर्ज किया है।

जिस एम्बुलेंस से ले गए उसके दर्ज किए गए बयान

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार 10 सितंबर, 2023 को सड़क किनारे एक व्यक्ति बेसुध हालत में मिला था। उसकी सांस उस वक्त चल रही थी। जिसकी अगले दिन 11 सितंबर को बैरागढ़ स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में मौत हो गई। मौत होने की जानकारी मिलने पर पुलिस को घटना के बारे में पता चला। मौत की सूचना डॉक्टर दीपिका किरार (Dr Deepika Kirar) ने दी थी। जिस पर कोहेफिजा पुलिस मर्ग 51/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। शव पुरूष का था जिसकी उम्र लगभग 40 साल थी। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने उसे दफना दिया था।
अब पुलिस ने 26 दिसंबर, 2023 की शाम लगभग छह बजे 886/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना में हुई मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। इसमें पुलिस ने एम्बुलेंस में तैनात सीहोर निवासी जीवन सिंह (Jeevan Singh) और गांधी नगर में रहने वाले गोलू छुगानी (Golu Chugani) के बयान दर्ज किए। गोलू छुगानी की लालघाटी में पटाखा दुकान है। पीएम में डॉक्टर अनुराग तोमर ने वाहन की टक्कर से मौत होने का खुलासा कर दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटे को पाने के लिए माता—पिता के बीच संघर्ष

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!