Bhopal News: सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: सड़क के गड्ढों की वजह से हुई दुर्घटना

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत होने के मामले सामने आए हैं। यह दुर्घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी और गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुई थी। पहली दुर्घटना कार के असंतुलित होने की वजह से हुई थी। वहीं दूसरी  दुर्घटना वाहन के स्लिप होने के कारण हुई है। दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को अस्पताल से मिली थी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

खड़ी बस में टकराई गई कार

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार घटना की सूचना 26 जनवरी सुबह लगभग सवा सात बजे आनंद नगर स्थित सांई अस्पताल (Sai Hospital) से डॉक्टर पटेल ने दी थी। पिपलानी थाना पुलिस मर्ग 04/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आदित्य गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता उम्र 20 साल इकबाल कॉलोनी में रहता था। वह अपनी कार से पटेल नगर की तरफ जा रहा था। कार में आदित्य गुप्ता (Aditya Gupta) के साथ उसका दोस्त भी सवार था। कार आदित्य गुप्ता ही चला रहा था। आनंद नगर चौकी के सामने कार गड्ढे में गिरने की वजह से असंतुलित हो गई। इस कारण सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद आदित्य गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच एएसआई रामराज सिंह (ASI Ram Singh) कर रहे हैं।

बाइक फिसलने से हुई दर्दनाक मौत

इधर, गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में भी सड़क दुर्घटना 24 जनवरी की रात को हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति के मौत की सूचना लगभग नौ बजे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से डॉक्टर कोस्तम ने पुलिस को दी थी। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 01/23 दर्ज कर मामले (Bhopal News) की जांच कर रही है। दुर्घटना में अनिल मेहरा पिता कालूराम मेहरा उम्र 31 साल की मौत हुई है। वह शांति नगर बरखेडा पठानी में रहता था। अनिल मेहरा (Anil Mehra) नेहरू नगर में कैटरिंग का काम करता था। पुलिस ने बताया कि मृतक की बाइक फिसल गई थी। इस मामले की जांच एएसआई राजेश तिवारी (ASI Rajesh Tiwari) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: वेलेंटाइन डे पर सिरफिरे ने स्कूल संचालिका के सामने रख दिया यह प्रस्ताव
Don`t copy text!