Bhopal News: आटो को कट मारा, विरोध करने पर पीटा 

Share

Bhopal News: स्कूटी पर सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी की मदद से तफ्तीश जारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आटो चालक को बेरहमी से पीट दिया गया। आरोपियों ने ड्राइविंग के दौरान कट मारने को लेकर विरोध किया था। जिस कारण आरोपियों ने हमला किया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हमलावर स्कूटी मोपेड पर सवार थे। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को तलाशने का प्रयास कर रही है।

इन कारणों से शुरू हुआ था विवाद

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित 32 वर्षीय सलमान अली (Salman Ali) है। वह गांधी नगर इलाके में रहता है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने 37/23 धारा 341/294/323/506/427/34 (रास्ते में रोककर, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, तोड़फोड़ और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया है। सलमान अली ने बताया है कि वह रायसेन से आटो से लौट रहा था। सलमान अली राजीव नगर अयोध्या बायपास मेन रोड़ पर चल रहा था। तभी स्कूटी पर सवार दो युवकों ने कट मार दिया। उसने गाड़ी संभलकर चलाने कहा तो सलमान अली के साथ मारपीट कर दी। सलमान अली ने बताया कि आरोपी एक दूसरे को अर्जुन और दीपक नाम से बुला रहे थे। सलमान अली ने स्कूटी का नम्बर पुलिस को नहीं बताया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उसका पता लगा रही है। इस मामले की जांच हवलदार दिनेश मिश्रा (HC Dinesh Mishra) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग समेत दो लोगों के साथ सरेराह अभद्रता
Don`t copy text!