Bhopal News: रिटायर एएसआई ने गोली मारकर की आत्महत्या 

Share

Bhopal News: पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, खुदकुशी के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस विभाग से रिटायर एएसआई ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त परिजन सो रहे थे। फिलहाल आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

परिजनों के बयान दर्ज होंगे

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 26 मार्च की रात लगभग दस बजे की है। जिसकी सूचना मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने पुलिस को दी थी। उसने बताया कि वसीम उद्दीन (Wasim Uddin) पिता सरउद्दीन उम्र 63 ने घर पर ही बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह गौतम नगर स्थित आरिफ नगर (Arif Nagar) में रहता था। वह पुलिस विभाग से एएसआई के पद से रिटायर हुआ था। परिजनों ने बताया कि सब लोग सो रहे थे। गोली चलने की आवाज आई तो देखा तो वसीम उद्दीन खून से लथपथ था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मामले की जांच एएसआई मान सिंह (ASI Maan Singh) कर रहे हैं। गौतम नगर पुलिस मर्ग 07/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजन शोकाकुल है। उनके बयानों के बाद ही कोई कारण सामने आ सकेगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला से बलात्कार
Don`t copy text!