Bhopal News: होली वाले दिन दो घरों में मातम

Share

Bhopal News: डिवाइडर से टकराई थी बाइक, एक की मौके पर दूसरे ने अस्प्ताल में तोड़ा दम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस और कई अशासकीय संगठन की अपील थी कि नशा करके वाहन न चलाए। होली के त्यौहार में हुड़दंग न मचाए और शांतिपूर्वक वाहन चलाए। इसके बावजूद लोगों में इस अपील का कोई असर नहीं हुआ। नतीजतन, भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ इलाके में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई थी।

तीन घंटे बाद तोड़ा दम

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना किश्चयन कब्रिस्तान के नजदीक हुई थी। हादसे में नर्मदा प्रसाद (Narmada Prasad) पुत्र माणकलाल उम्र 55 साल की मौत हुई है। वह कोहेफिजा स्थित हलालपुरा इलाके में रहता है। वहीं दूसरा व्यक्ति राजेंद्र सिंह(Rajendra Singh)  पिता दर्शन सिंह उम्र 70 साल है। वह भी हलालपुरा बस स्टैंड के पास रहता था। दुर्घटना 25 मार्च की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई थी। बाइक डिवाइडर से टकराई थी। नर्मदा प्रसाद की मौके पर ही मौत हुई थी। जबकि राजेन्द्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने उनके पड़ोसी पवन पांचाल की सूचना पर नर्मदा प्रसाद की मौत का प्रकरण कायम किया है। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 20/24 दर्ज किया है। वहीं राजेन्द्र सिंह के मौत की सूचना 25 मार्च शाम साढ़े सात बजे दर्ज किया गया। यह सूचना हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर रघुवंशी ने दी थी। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 21/24 दर्ज किया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Shivpuri Crime News: नोटबंदी के चार साल बाद, पांच पुलिस वालों का षडयंत्र
Don`t copy text!