MP BJP News : विष्णु दत्त शर्मा ने पदाधिकारियों को जयपुर में गिनाए काम 

Share

MP BJP News : चुनावी रणनीतियों को लेकर चिंतन, बूथ विस्तारक योजना को सराहा गया

MP BJP News
विष्णु दत्त शर्मा, सांसद भाजपा— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। वे जयुपर में आयोजित दो दिवसीय भाजपा (MP BJP News) पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान बूथ विस्तारक योजना को लेकर उसकी सराहना की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कुशाभाऊ ठाकरे की जीवनी पर केन्द्रित समर्पण शीषक नाम की एक पुस्तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेंट की।

बूथ और उसकी समिति हुई डिजीटल

भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में मध्यप्रदेश संगठन के वर्ष भर हुए कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराया। मध्यप्रदेश में बूथ विस्तारक योजना के तहत प्रत्येक बूथ पर समितियों का गठन किया गया है। संगठन एप के जरिए बूथ का डिजिटलाइजेशन किया गया है। बूथ के सभी पदाधिकारियों का डाटा संगठन एप पर उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 95 प्रतिशत बूथ डिजिटल हो चुके हैं। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे और पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे उपस्थित थी। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य आदि शामिल हुए।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो कॉलोनियों में घुसे चोर, हजारों रूपए का माल ले गए
Don`t copy text!