Bhopal BJP News : पिछडा वर्ग समाज ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

Share

Bhopal BJP News : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आदमकद माला पहनाकर दी बधाई

Bhopal BJP News
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश में घमासान मचा हुआ था। जिसका पटाक्षेप पिछले दिनों हो गया। अब इस आदेश को लेकर भाजपा—कांग्रेस में उसको भुनाने की होड़ मची है। इसी क्रम में भाजपा (Bhopal BJP News) पिछड़ा वर्ग ने मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के सम्मान करने का फैसला लिया गया। हालांकि मंच में एक बार फिर पार्टी के भीतर चल रही खींचतान वाले नजारे भी देखने मिले।

गृहमंत्री फिर सुर्खियों में आए

जानकारी केे अनुसार सम्मान समारोह भाजपा पार्टी के पिछडा वर्ग मोर्चा की तरफ से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम 21 मई को मुख्यमंत्री निवास पर हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा का अभिनंदन किया गया। पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रणवीर सिंह रावत (Ranveer Singh Rawat)के मुताबिक पिछडा वर्ग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ करने का आदेश जारी हुआ है। इस बात की पिछडा वर्ग में खुशी है। यह मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से संभव हुआ है। इसी कारण अभिनंदन कर आभार जताने का यह कार्यक्रम हैं। मंच पर जब कार्यक्रम चल रहा था तब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मीडिया के कैमरों में कैद हो गए। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह को सीएम के नजदीक भेजा और वे जाने लगे। इससे पहले अमित शाह के जंबूरी मैदान के कार्यक्रम में भी कुछ ऐसे ही नजारे देखने मिले थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अस्पताल से शुरु हुई देरी थाने तक बनी रही
Don`t copy text!