MP Corrupt Officer : रीवा में दो जगहों पर रिश्वतखोर अफसर दबोचे गए

Share

MP Corrupt Officer :  बेटे के नाम पर रजिस्ट्री करने के लिए जरुरी एनओसी के लिए मांगी रिश्वत, समूह संचालक का बिल पास करने घूस लेते दो महिला अधिकारी बेनकाब

MP Corrupt Officer
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन टीसीआई।

भोपाल। प्रदेश में भ्रष्टाचार हर स्तर पर पहुंच गया है। जिसको बेनकाब करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कई बार ऐलान कर चुके हैं। इसी क्रम में रीवा(MP Corrupt Officer)  जिले में एक ही दिन में दो जगहों पर कार्रवाई की गई। इसमें महिला बाल विकास विभाग की दो महिला अधिकारी घूस लेते हुए पकड़ी गई। यह दोनों कार्रवाई रीवा लोकायुक्त पुलिस की अलग—अलग ठीम ने की है।

इन्होंने की थी शिकायतें

जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई रीवा में अनंतपुर गृह निर्माण सहकारी समिति से जुड़ी है। यहां 20 मई को अशोक कुमार मिश्र पिता स्वर्गीय राम प्रसाद मिश्र उम्र 63 साल की शिकायत पर कार्रवाई की गई। वे वार्ड नंबर 10 गायत्री नगर में रहते हैं। अशोक कुमार मिश्र अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त सहायक अधीक्षक हैं। इस मामले में आरोपी संतोष दुबे है (Santosh Dubey) जो अनंतपुर गृह निर्माण सहकारी समिति में प्रबंधक हैं। दूसरे आरोपी गोमेश द्विवेदी पिता एसके द्विवेदी हैं। वे समिति में डायरेक्टर के साथ सदस्य भी है। गोमेश द्विवेदी (Gomesh Diwedi) और संतोष दुबे 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए। कार्रवाई कमिश्नर कार्यालय के सामने और अनंतपुर गृह निर्माण सहकारी समिति के दपफ्तर में की गई। आरोपी एनओसी जारी करने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। इसी तरह दूसरी कार्रवाई राजेश वर्मा पिता श्री सहदेव दास वर्मा उम्र 41 साल की शिकायत पर की गई। वे वार्ड नंबर 06 मऊगंज जिला रीवा में रहते हैं।

दफ्तर में पकड़ाई महिला अधिकारी

लोकायुक्त पुलिस को राजेश वर्मा ने बताया कि वे एक समूह चलाते हैं। जिसका बिल महिला एवं बाल विकास कार्यालय में लंबित था। इसके भुगतान के लिए परियोजना अधिकारी माया सोनी और सेक्टर पर्यवेक्षक अंजू त्रिपाठी पैसा मांग रही थी। वे पहले पांच हजार रुपए दे चुके थे। लेकिन, माया सोनी (Maya Soni) और अंजू त्रिपाठी (Anju Tripathi) 10 हजार रुपए अतिरिक्त की मांग कर रही थी। आरोपियों को महिला एवं बाल विकास मऊगंज स्थित दफ्तर में रिश्वत लेते पकड़ा। यह कार्रवाई निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार की टीम ने अंजाम दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Corrupt Officer
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: मियां—बीवी राजी पर देवर—ससुर बने "काजी"
Don`t copy text!