Bhopal News: मां—बेटी को कार से घुमाने ले गया मनचला

Share

Bhopal News: रास्ते भर बेटी के अंगों को करता रहा बैड टच, नीयत भांपकर नाबालिग ने हंगामा मचाया, पुलिस थाने पहुंचा प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भेल से संबंद्ध एक स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। यह वारदात चलती कार में की गई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 23 अगस्त की दोपहर दो बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 16 साल है जो कि अयोध्या नगर क्षेत्र में रहती है। वह भेल से संबंद्ध एक स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा है। वह अपनी मां के साथ पीटीएम में स्कूल गई थी। वहां से लौटते वक्त आरोपी निलय सिंह (Nilay Singh) मिल गया। वह कार में था। उसने मां—बेटी को केरवा रिसोर्ट घुमाने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। पीड़िता ने बताया कि कार में बैठने के दौरान उसने बातचीत करते वक्त कई बार उसके शरीर को बुरी नीयत से छुआ। केरवा रिसोर्ट में भी उतरने के लिए बोलते वक्त बुरी नीयत से उसके शरीर पर हाथ लगाया। वह आरोपी की नीयत को भांप चुकी थी। इसलिए वह रिसोर्ट जाना नहीं चाहती थी। इसके बाद लौटते वक्त उसने फिर ऐसा किया तो एनएलआईयू के सामने वह नाराज हो गई। फिर इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में 325/23 धारा 294/354/354—क/7/8 (गाली—गलौज, छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर चंदन का पेड़ काटा
Don`t copy text!