Bhopal News : अंधेरा और नींद थी, इसलिए पति समझकर युवती चुप रही

Share

Bhopal News : रतलाम में रहने वाली युवती के साथ रिश्तेदार ने किया बलात्कार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अशोका गार्डन इलाके से मिल रही है। यहां एक युवती के साथ बलात्कार हुआ है। उसकी शादी को लगभग छह महीने हुए हैं। युवती रतलाम से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। आधी रात को उसके कमरे में ननद का बेटा घुस आया। वह उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। शुरुआत में उसको लगा ऐसा करने वाला उसका पति है। इसलिए उसने विरोध नहीं किया जब देखा वह तो उसका रिश्तेदार है तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अदालत में किया जाएगा पेश

पुलिस ने बताया कि पीड़िता मूलत: रतलाम (Ratlam) की रहने वाली है। इंदौर में उसका मायका है। भतीजी की शादी में पीड़िता भोपाल में आई थी। आरोपी ननद का 35 वर्षीय बेटा है। वह तलैया इलाके में रहता है। घटना वाले दिन परिवार गहरी नींद में सो गया था। पीड़िता को पहले लगा कि वह उसका पति है। जब पता चला कि वह उसका पति नहीं है तो उसने विरोध करते हुए शोर मचाया। पीड़िता की छह महीने पहले ही शादी हुई है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने 19 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को धारा 376 (बलात्कार) का केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। यह एफआईआर 2 जुलाई की शाम लगभग चार बजे दर्ज की गई है। घटना 01—02 जुलाई की दरमियानी रात तीन बजे प्रगति नगर इलाके में हुई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft News: बीएड की तैयारी कर रही महिला की रकम चोरी

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!