Bhopal News: छह साल की बच्ची के साथ ज्यादती

Share

Bhopal News: बच्ची को दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास ले गए थे माता—पिता, राज जानकार सदमे में आए परिजन

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। उम्र को कलंकित कर देने का एक मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां छह साल की बच्ची के साथ यौन हिंसा की गई है। यह राज तब उजागर हुआ जब बच्ची के प्रायवेट पार्ट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मंडी में करता था सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार इस घटना की सूचना डॉक्टर के जरिए पुलिस को मिली थी। जिसके बाद परिजनों से संपर्क किया गया। उन्हें भरोसे में लेने के बाद प्रकरण दर्ज किया गया। रिपोर्ट 26 वर्षीय मां ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी छह साल की बच्ची के साथ 75 वर्षीय आरोपी ज्यादती कर रहा था। पुलिस ने 504/23 धारा 376/376—ए—बी/5/6 (ज्यादती, परिचित की तरफ से की गई दरिंदगी और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है। आरोपी के मकान में ही पीड़ित परिवार किराए से रहता था। आरोपी पहले मंडी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस को शक है कि उसके मकान में अन्य छह परिवार भी रहता है। पुलिस उन परिवारों के बच्चों से भी बातचीत कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: मोपेड से टक्कर मारने के बाद लूटपाट 
Don`t copy text!