Bhopal News: चार साल से चल रहे यौन शोषण मामले में एफआईआर

Share

Bhopal News: कलियोसोत डैम के नजदीक जंगल में नाबालिग अवस्था में किया गया था बलात्कार, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी आरोपी से दोस्ती, कई थानों में जा सकता था मामला लेकिन इस थाने में जाने की यह थी वजह

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सोशल मीडिया के एक दोस्त ने नजदीकियों का फायदा उठाकर यौन शोषण किया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर की है। जिसमें आरोपी टीटी नगर इलाके में रहता है। वहीं पीड़िता कमला नगर में रहती है। ज्यादती पिछले चार साल से चल रही थी। आरोपी ने सीहोर में ले जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी। वह युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इस बात से परेशान पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी। जिसके बाद चूना भट्टी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।

जंगल में ले जाकर की थी पहली बार दरिंदगी

चूना भट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र अभी 18 साल है। उसके साथ चौदह साल की उम्र से ज्यादती की जा रही थी। पीड़िता कमला नगर (Kamla Nagar) में रहती है। उसके पिता ड्रायवरी का काम करते हैं। आरोपी अभिषेक चौहान (Abhishek Chauhan) है जो कि टीटी नगर इलाके में रहता है। आरोपी से पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों में पहले फोन पर बातचीत होती थी। फिर मुलाकातें होने लगी थी। आरोपी एक बार उसे लेकर चूना भट्टी स्थित कैरवा डैम के नजदीक जंगल में लेकर आया था। यहां सितंबर, 2019 में पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए थे। इसके बाद वह अप्रैल, 2023 तक ऐसा करता रहा। पीड़िता का कहना है कि वह उसे धमकाकर ऐसा करता था। पुलिस ने बयानों के आधार पर अभिषेक चौहान के खिलाफ 6 जून की रात लगभग पौने नौ बजे 125/23 धारा 376/376—2—आई/376—2—एन/506/3/4/5एल/6 (ज्यादती, नाबालिग अवस्था में दोस्त की ज्यादती, कई बार ज्यादती, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है।

यह बोलकर आर्य समाज मंदिर में की शादी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। ऐसा नहीं करने पर वह अक्सर धमकाता था। आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कुछ महीने पहले आर्य समाज मंदिर (Arya Samaj mandir) में सीहोर में ले जाकर शादी भी की थी। मामले की जांच एसआई गोसिया सुल्तान (SI Gosiya Sultan) कर रही है। घटनास्थल (Bhopal News)  पहली बार चूना भट्टी थाना क्षेत्र में स्थित कलियासोत डैम (Kaliyasot Dam) का बना था। इसलिए यहां प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा आरोपी ने कई जगहों पर पीड़िता के साथ ज्यादती की थी। थाना प्रभारी नितिन शर्मा (TI Nitin Sharma) ने बताया कि आरोपी अभिषेक चौहान को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फर्जी नंबर प्लेट पर चला रहा था मोपेड
Don`t copy text!