Bhopal News: पब में हुई थी दोस्ती, इरादों का डेढ़ साल बाद राज उजागर हुआ

Share

Bhopal News: गर्ल फ्रेंड को उसके बर्थडे वाले दिन सहेलियों के साथ फ्लैट में बुलाकार चार घंटे में तीन बार बनाए शारीरिक संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। चंचल होना एक युवती को आधुनिक समाज में महंगा पड़ गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। पीड़िता को उसके ब्यॉय फ्रेंड ने बर्थडे सेलिब्रेट करने के बहाने अपने फ्लैट में बुलाया। उसने पीड़िता की सहेलियों को भी पार्टी में शामिल किया। फ्लैट से जब सब विदा हो गए तो वह अकेली रह गई। उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। इस कारण दोस्त के घर पर रात गुजारने का उसने इच्छा जताई। जिसका नाजायज फायदा आरोपी ने उठा लिया। ज्यादती के इस प्रकरण में अभी आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है।

दोस्तों के बयान दर्ज करेगी पुलिस

कोलार रोड थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 2—3 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग दो से छह बजे के बीच हुई थी। घटना सिग्नैचर कॉलोनी (Signature Colony) में स्थित फ्लैट में हुई। आरोपी ललित मूलचंदानी (Lalit Mulchandani) है जो किसी बिल्डर के यहां नौकरी करता है। पीड़िता पिपलानी थाना क्षेत्र में रहती है। उसने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान एक पब में डेढ़ साल पहले हुई थी। जिसके बाद दोनों अक्सर बातचीत करते थे। घटना वाले दिन पीड़िता का जन्मदिन था। उसी दिन तबीयत बिगड़ने पर आरोपी के फ्लैट में वह ठहर गई थी। तभी आरोपी ने रात दो बजे से सुबह छह बजे के बीच तीन बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने बयानों और मेडिकल के आधार पर 5 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े छह बजे 250/23 धारा 376/376—2—एन (ज्यादती और कई बार शारीरिक संबंध बनाने का प्रकरण) दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में उस रात पार्टी में शामिल होने वाले पीड़िता के दोस्तों के भी बयान दर्ज करेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Habibganj GRP Loot: बुधनी मिडघाट में चलती ट्रेन में लूटपाट 
Don`t copy text!