Bhopal News: बलात्कार में गिरफ्तार आरोपी ने जेल से छूटने के बाद किया वीडियो कॉल

Share

Bhopal News: पीड़िता के सामने कर रहा था अश्लीलता का प्रदर्शन, मुकदमा दर्ज होने की लगी भनक तो घर से भागा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। क्रीमनोलॉजी साइंस के अध्ययन करने वालों के लिए यह घटनाक्रम गहन जांच का विषय है। बेहद गंभीर यह प्रकरण भोपाल (Bhopal News) शहर केे एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। इस घटना को जानने के बाद हर पुलिस अधिकारी थाने में थर्रा गया था। आरोपी दो महीने पहले ही बलात्कार के मामले में जमानत पर बाहर आया है। जिसके बाद उसने उसी फरियादी को वीडियो कॉल करके अश्लीलता का प्रदर्शन कर रहा था।

इस कारण देरी से दर्ज हुआ मुकदमा

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 12 फरवरी को हुई थी। जिसके संबंध में 5 अप्रैल की दोपहर लगभग सवा तीन बजे प्रकरण दर्ज किया गया। घटना अरेरा हिल्स स्थित झुग्गी बस्ती की है। जिसमें पीड़िता 38 साल की महिला है। उसके पिता का निधन हो चुका है। इस मामले का आरोपी मनोज मालवीय (Manoj Malviya) है। वह दो महीने पहले ही बलात्कार के मामले में जमानत पर बाहर आया है। उसके खिलाफ एमपी नगर थाने में ही पिछले साल बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी इसी बात से नाराज होकर पीड़िता को धमकाते हुए गाली—गलौज कर रहा था। पीड़िता ने विरोध किया तो वह वीडियो कॉल करके पेंट ​की जिप खोलकर अश्लीलता का प्रदर्शन करने लगा। बयानों की तस्दीक होने के बाद पुलिस ने 144/23 धारा 294/506/509 (गाली—गलौज, धमकाना और अश्लील हरकत करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पीड़िता केयर टेकर का काम करती है। उसकी पहचान आरोपी से कोरोना से पूर्व हुई थी। आरोपी इंदौर के पीथमपुर में नौकरी करता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: ग्राहक बनकर खाते से निकाल ली रकम
Don`t copy text!