Bhopal News: तलाकशुदा महिला से ज्यादती

Share

Bhopal News: शादी की बात करने के लिए बुलाया, खंडहरनुमा मकान में ले जाकर किया बलात्कार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। डेयरी संचालक पर बलात्कार का आरोप लगा है। पीड़िता का दावा है कि उसके कहने पर पहले पति को तलाक दिया था। उसने झांसा देकर पीड़िता को बुलाया था। फिर खंडहरनुमा मकान में ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके की है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कारण हो गई थी ज्यादा दोस्ती

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 13—14 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग सवा चार बजे 1025/22 धारा 376/506 बलात्कार और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत 21 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने दर्ज कराई है। महिला की शादी लगभग चार साल पहले हुई थी। महिला के पहले पति से उसकी एक तीन साल की बेटी भी है। इस मामले का आरोपी माजिद डेरी वाला है। माजिद (Mazid) एक सांची पार्लर का संचालक है। महिला की मुलाकात उससे पहले पति से तलाक के दौरान हुई थी। महिला ने माजिद से उसके पति से तलाक करवाने में सहायता मांगी थी। माजिद ने महिला की मदद की। जिसके बाद दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी। उसने महिला को शादी की बात करने के लिए मकान में बुलाया। इसके बाद उससे जबरिया शारीरिक संबंध बानाए। इस मामले की जांच एसआई मोनिका गौर (SI Monika Gour) कर रही हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: मार्कफेड के कारखाने में हादसा
Don`t copy text!