Bhopal News: लड़के को अगवा कर कराई जबरिया शादी

Share

Bhopal News: बिहार में होने वाले ‘पकड़ौआ बियाह’ की तर्ज पर गूगल के सीनियर मैनेजर को बंधक बनाया, आईआईएम में पढ़ने वाली बैचमेंट पर लगाया आरोप

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बिहार में एक तरह की चर्चित शादी जिसे पकड़ौआ बियाह कहते हैं। इसमें दूल्हे को पकड़कर लड़की के साथ जबरिया शादी करा दी जाती है। कुछ ऐसा ही मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके में हुआ है। पीड़ित गूगल में सीनियर मैनेजर है। उसने आरोप अपने साथ में पहले आईआईएम में पढ़ने वाली बैचमेंट के परिवार पर लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर कमरे में बंधक बनाया

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित गणेश शंकर (Ganesh Shankar) कस्तूरबा नगर में रहता है। उसको नेहरू नगर में बंधक बनाया गया था। गणेश ने आवेदन दिया था कि उसको लड़की का जीजा और भाई विमानतल से अपने वाहन पर ले गए। यहां नेहरू नगर इलाके में उसे एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। यह घटना 21 से 25 जून के बीच हुई थी। इस दौरान उसको नींद की गोलियां दी जाती थी। उसकी जबरिया सगाई कराई गई। जिसके लिए वह पहले से ही तैयार नहीं था। पीड़ित का यह भी दावा है कि लड़की का परिवार रिश्ते की बात लेकर जब घर आया था तभी वह मुकर गया था। अब आरोपी परिवार उसको बंधक बनाकर ली गई तस्वीरों और वीडियो को वायरल करके उसे बदनाम कर रहा है।

यह कह रही है पुलिस

इधर, लड़की के पिता कमलेश सिंह (Kamlesh Singh) ने पुलिस को बतया है कि जुलाई, 2021 में गणेश शंकर ने शादी की थी। यह शादी बैंगलुरू के मैरिज रजिस्ट्रार में भी दर्ज है। उसने मार्च, 2022 में दूसरी शादी कर ली है। हमारी तरफ से बैंगलुरू पुलिस के अलावा अदालत में भी परिवाद दायर कर रखा है। कमला नगर थाना पुलिस ने 13—14 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग सवा बारह बजे 743/22 धारा 294/323/342/384/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, बंधक बनाना, ब्लैकमेलिंग, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है। जिसमें लड़की, उसके पिता, भाई और जीजा को आरोपी बनाया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार
Don`t copy text!