Bhopal Rape Case: खेत में ले जाकर कांड किया, जाते वक्त मोबाइ्ल नंबर दिया

Share

Bhopal Rape Case: नाबालिग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

 

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। खेत में ले जाकर एक व्यक्ति ने नाबालिग से बलात्कार (Bhopal Rape Case) किया। इसके बाद वह उसको अपना मोबाइल नंबर देकर भाग गया। सुनने में अजीब लगता है लेकिन, घटना सच्ची है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके का है। बलात्कार एक सप्ताह पहले खेत में हुआ था। पीड़िता (Bhopal Minor Girl Rape Case) उसकी बहन की ससुराल आई थी। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

10वीं कक्षा की है छात्रा

मिसरोद थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 16 साल है। वह सोमवार दोपहर ढ़ाई बजे परिजनों के साथ थाने आई थी। उसने आरोपी दिनेश (Dinesh) के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी दिनेश के खिलाफ धारा 376/506/3/4 (बलात्कार, धमकाना और पोस्को एक्ट) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई अर्चना तिवारी (SI Archana Tiwari) ने बताया पीड़िता मंडीदीप इलाके की रहने वाली है। एक सप्ताह पहले तीन दिसंबर को पीड़िता उसकी बहन की ससुराल ग्राम समरधा आई थी। रात आठ बजे पीड़िता पैदल घर के लिए निकली थी। तभी पीछे से अनजान बाइक सवार लड़का आकर रूका।

घटना के बाद बताई पहचान

जांच अधिकारी ने बताया समरधा कलियासोत पुल के पास सड़क पर एक गुमठी थी। आरोपी उसे डरा—धमकाकर गुमठी के पीछे खेत की जमीन में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार (Bhopal Khet Me Rape) किया। बलात्कार के बाद आरोपी ने खुद का मोबाइल नंबर और नाम दिनेश बताया था। आरोपी ने पीड़िता को उसकी बाइक पर बैठाया और घर तक छोड़ने जाने लगा। तभी पीड़िता के पहचान वाला एक व्यक्ति रास्ते में मिल गया। जिसने पीड़िता को पहचान लिया और पीड़िता उसके साथ घर चली गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल अटलांटा में हुआ विवाद, अगले दिन लिया बदला

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का यह एसीपी जिसकी भोपाल पुलिस को तलाश है, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!