Bhopal Minor Girl Rape News:  कुरकुरे और राजश्री गुटखा मंगाकर फिर ऐसा किया

Share

Bhopal Minor Girl Rape News: डस्टबिन के पास ले जाकर आठ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का प्रयास

Bhopal Minor Girl Rape News
सांंकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Minor Girl Rape News) के अयोध्या नगर इलाके में आठ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न की कोशिश की गई। उसके शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे थे। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। जिस बच्ची के साथ यह हुआ वह नानी के साथ रहती है।

पिता सरकारी नौकरी में

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 20 मार्च को थाने में धारा 376/506/5एम—6 (बलात्कार, धमकाना और पॉक्सो एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना 20 मार्च की दोपहर 1 बजे की है। यह एफआईआर रात साढ़े नौ बजे दर्ज की गई थी। यहां इलाके में एच—सेक्टर में कचरे पेटी के नजदीक ले जाकर बलात्कार की कोशिश की गई। पीड़िता की नानी जिसकी उम्र 45 साल ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसकी आठ साल की नातिन की अस्मत को आरोपी रवि गुजराती (Ravi Gujrati) नाम के व्यक्ति ने लूटने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

बुलाना पड़ा एसआई

एफआईआर के लिए एमपी नगर थाने से एसआई निशा अहिरवार (SI Nisha Ahirwar) को बुलाना पड़ा था। पीड़िता के पिता सरकारी नौकरी करते हैं। पीड़िता की मां घर छोड़कर जा चुकी है। आरोपी ने पहले बच्ची से कुरकुरे और राजश्री गुटखा मंगाया था। फिर उसके बाद वह उसको कचरा पेटी के नजदीक ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: जमीन बेचने का अनुबंध करके दूसरे को बेचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!