Bhopal News: लोन दिलाकर पहले दिल जीता फिर लूटने लगा आबरु

Share

Bhopal News: पति से अलग रहने वाली विवाहिता को कर रहा था परेशान, संबंध बनाने के लिए उकसाता था आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लोन दिलाने के बाद एक शातिर व्यक्ति ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह पीड़िता से अलग हो गया। कुछ दिन बाद वापस वह उसको संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पहले पति फिर प्रेमी ने छोड़ा साथ

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 22 जुलाई की रात लगभग आठ बजे 279/22 धारा 376/376—2—एन/354—डी/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, छेड़छाड़ और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह गरीब परिवार से भी है। इस मामले का आरोपी सुनील तमौली (Sunil Tamauli) है। वह विकास नगर इलाके में रहता था। उस दौरान पीड़िता पति के साथ रहती थी। पीड़िता का पति मूलत: दिल्ली का रहने वाला है। वह बच्ची के जन्म के बाद पत्नी को छोड़कर चला गया। उसके जाने के बाद विकास नगर में रहने वाले आरोपी सुनील तमौली ने पीड़िता के आधार कार्ड और वोटर कार्ड की मदद से उसे 10 हजार रुपए का लोन दिलाया था। इसके बाद वह उसके करीब आ गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। इसके बाद दोनों अयोध्या नगर इलाके में रहने लगे। कुछ दिन बाद आरोपी उसको छोड़कर परवलिया सानू गांव में रहने लगा।

दूसरे थाने से बुलानी पड़ी महिला अधिकारी

आरोपी अब दोबारा उसके जीवन में आया। उसका कहना था कि वह उसके साथ दोबारा संबंध बनाए। जब इंकार किया तो आरोपी उसको धमकाने लगा। इतना ही नहीं उसका आते—जाते हाथ पकड़कर परेशान करने लगा। नतीजतन पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण (Bhopal News) दर्ज किया। यह मामला दर्ज करने के लिए पिपलानी थाने से एसआई सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) को बुलाना पड़ा। क्योंकि थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए महिला अधिकारी नहीं थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस की टीम जुटी हुई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पूजा करते वक्त आग से झुलसी वृद्धा की मौत
Don`t copy text!