Bhopal News: बोलेरो के लिए बीबी को मायके भेजा

Share

Bhopal news: तीन साल पहले हुई थी शादी, पति समेत अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दहेज प्रताड़ना से तंग एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना भोपाल (Bhopal news) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। पीड़िता का मुस्लिम रीति—रिवाज से विदिशा में शादी हुई थी। आरोपी पति दहेज में बोलेरो न मिलने पर नाराज चल रहा था। ससुराल वाले नव विवाहिता को वाहन और रकम लेकर आने के लिए प्रताड़ित करते थे।

ससुराल वाले नहीं माने तो पहुंचीं थाने

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी बोलेरो के अलावा दहेज में आठ लाख रुपए वह नकद मांग रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 03/24 धारा 498—ए (दहेज प्रताड़ना का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह एफआईआर 3 जनवरी दोपहर लगभग ढ़ाई बजे दर्ज की है। पीड़िता की उम्र 22 साल है। उसकी शादी 2018 में विदिशा (Vidisha) जिले में हुई थी। आरोपी पति ने नव विवाहिता को 10 नवंबर, 2023 को घर से मायके भेज दिया था। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी पति अरमान खान(Arman Khan) , जेठ अरफ़ान खान (Arfan Khan) और सास जीया बी को बनाया है। दहेज के लिए आरोपी प्रताड़ित करने के अलावा मारपीट भी करते थे। इससे पहले परिजनों ने आरोपी को समझाने का काफी प्रयास भी किया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बच्चे की लाश का करते रहे इलाज!
Don`t copy text!