Bhopal News: छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Share

Bhopal News: उल्टियों के दौरान नाक से निकल आया था खून, पीपुल्स अस्पताल ले गए थे परिजन

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय करेगी।

इस कारण बिगड़ गई थी छात्रा की हालत

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पुलिस को पीपुल्स अस्पताल (People Hoapital) से डॉक्टर सुभाष ने घटना की जानकारी दी थी। यह खबर 3 जनवरी की रात लगभग पौने बारह बजे आई थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 03/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई लक्ष्मी अहिरवार (ASI Laxmi Ahirwar) कर रहे हैं। मृतक रोशनी अहिरवार(Roshni Ahirwar)  पिता राजू अहिरवार उम्र 16 साल है। वह गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर (Shanti Nagar) बस्ती में रहती थी। वह दसवीं कक्षा की छात्रा थीं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह बीमार चल रहीं थी। उसको टायफॉयड भी हो गया था। जिस दिन मौत हुई उस दिन नाक से खून आने के साथ उल्टी हुई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: अधेड़ मां से सौतेले बेटे ने किया बलात्कार
Don`t copy text!