Bhopal News: दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज 

Share

Bhopal News: सैम कॉलेज की टीचर समेत दो महिलाओं ने पुलिस से मांगी मदद

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज किए गए हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News)सिटी के ऐशबाग और अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। इसमें एक मामले की पीड़िता सैम कॉलेज की टीचर है। दोनों घटनाओं में आरोपी पति है जो नशे में पत्नी को परेशान करते थे। इस कारण उन्होंने पुलिस से मदद मांगी थी। आरोपियों की दोनों मामलों में गिरफ्तारी होना बाकी है।

चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका पति

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 22 जुलाई की शाम लगभग सवा पांच बजे 330/22 धारा 498—ए प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 30 साल है। इस मामले का आरोपी सोहिल खान (Sohil Khan) है। वह ऑटो चलाने का काम करता है। सोहिल खान को मायके वालों ने ऑटो दिलाया था। इसी तरह अशोका गार्डन थाना पुलिस ने 22 जुलाई की रात लगभग 10 बजे 533/22 धारा 498—ए/34 प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी का मामला दर्ज किया है। आरोपी पति योगेश मिश्रा और सास शांति मिश्रा है। पीड़िता की उम्र 40 साल है। आरोपी पति बेरोजगार है और नशा करने का आदी है। वह पत्नी के पैसों से अपनी अय्याशी करने का काम करता है। पीड़िता की एक साल पहले ही शादी हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी यो​गेश मिश्रा (Yogesh Mishra) पहले चोरी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजधानी में पंद्रह मिनट में दो लूट
Don`t copy text!