Bhopal News: सुपर बाजार की सेल्स गर्ल के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: पति से तलाक होने के कुछ दिन लिवइन में बिताए थे दिन, एफआईआर के बाद नाम सुधारने पहुंची पीड़िता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सुपर बाजार में सेल्स गर्ल का काम करने वाली शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ की एक घटना हुई है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) सिटी के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने जिस व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है उसके साथ कुछ साल तक वह लिवइन में भी रह चुकी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि उसके बयानों के बाद कुछ मामलों में नया हासिल किया जा सकेगा।

पति का है पुराना दोस्त

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 22 जुलाई की रात लगभग साढ़े आठ बजे 473/22 धारा 354—घ/294/506 (पीछा करके परेशान करना, गाली—गलौज और धमकाने का मामला) दर्ज किया है। इस मामले की पीड़िता 35 साल की महिला है। उसका पति से विवाद चलता था। जिस कारण वह 15 साल पहले उससे अलग रहने लगी थी। आरोपी मंडीदीप निवासी राजकुमार है। पुलिस ने बताया कि राजकुमार (Rajkumar) पीड़िता के पति का करीबी दोस्त रहा है। इसलिए वह उसको पहचानती है। दोनों पहले कुछ साल तक लिवइन में भी रहे थे। लेकिन, उसके बाद पीड़िता अलग रहने लगी। आरोपी ने एक बाजार के सामने चाय की दुकान पर उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी थी। पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के बाद पीड़िता अगले दिन थाने पहुंच गई। उसका कहना था कि उसका दूसरा नाम है उसके अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाए। इसलिए पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज करा दिए है। जिसके बाद वह आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल रेशमराव में हुई दुर्घटना मामले में एफआईआर 

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!