Bhopal Rape Case: झांसा देकर रेलवे कर्मचारी लूटता रहा आबरू

Share

Bhopal Rape Case: फेसबुक में हुई थी दोनों की दोस्ती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Bhopal Rape News
File Clip Courtesy

भोपाल। शादी का झांसा देकर रेल्वे कर्मचारी युवती की आबरू लूटता आ रहा था। दोनों की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape Case) के कोलार इलाके की है। उसने शादी का वादा भी किया था। लेकिन, वह कभी बहन की शादी तो कभी मकान बनाने का बोलकर शादी को टाल रहा था। पीड़ित को पता चला कि वह किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है तो वह थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चार साल पहले आई थी भोपाल

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती ने गुरूवार रात करीब साढ़े नौ बजे धारा 376/376/(2एन) (बलात्कार और कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज कराया हैं। इस मामले में पुलिस ने मयंक चौहान (Mayank Chouhan) को आरोपी बनाया हैं। मयंक दशहरा मैदान थाना छोला मंदिर थाना का रहने वाला हैं। वह सेन्ट्रल रेल्वे में गार्ड की नौकरी करता हैं। मामले की जांच कर रही एसआई श्वेता शर्मा (SI Sweta Sharma) ने बताया युवती मूलतः जिला नरसिंहपुर (Narsinghpur) की रहने वाली हैं। पीड़िता 2017 में भोपाल आई थी जो थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही हैं। वह प्रायवेट जाॅब करती है। युवती की 2018 में फेसबुक के जरिए आरोपी मयंक चौहान से पहचान हुई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस का दावा बीमारी से मौत 

एमपी नगर चौराहे पर मिला

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

जांच अधिकारी ने बताया मयंक ने पहली बार जुलाई, 2019 में बोर्ड ऑफिस चौराहा एमपी नगर आया था। जहां युवती उससे मिलने पहुंची थी। साथ घुमने-फिरने के बाद मयंक युवती के साथ उसके कमरे में आया करता था। जिसके बाद 22 नवंबर, 2019 को आरोपी का युवती के पास फोन आया। मयंक ने बोला कि उसके घर वाले शादी में गए हैं। उसके घर में ताला लगा है। क्या वह उसके घर दो चार घंटों के लिए आ सकता है। परिजनों के आने के बाद वह वापस लौट जाएगा। युवती के हां बोलने पर आरोपी मयंक युवती से मिलने रात साढ़े दस बजे पहुंचा था। जिसके बाद आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध (Bhopal Rape News) बना लिए। मयंक ने युवती को बोला वह चिंता ना करे वह उससे शादी कर लेगा।

बिना शादी के साथ रहेंगे

जांच अधिकारी ने बताया युवती ने जब भी आरोपी से शादी वाली बात बोली तो वह बहन की शादी और मकान बनाने की बात कहकर टाल देता था। यह बात सुनकर युवती चुप हो जाती थी। इस बीच आरोपी उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता भी रहा। इसी बीच युवती को पता चला मयंक चैहान शादी के लिए किसी दूसरी लड़की की तलाश कर रहा है। विरोध करने पर मयंक चैहान का बोलना था वह कुछ दिन बात टाल दे। वह परिवार को राजी करके उसके साथ शादी करेगा। कुछ दिनों बाद वह शादी से ही मुकर गया। जिसके बाद युवती ने परिजनों को उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया और भाई के साथ थाने में शिकायत दर्ज की।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में माफिया को दफनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री को राजधानी के इन हालातों पर सवाल अफसरों से जरुर पूछना चाहिए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!