Bhopal Rape News: शादी का वचन देकर बनाए संबंध, अब दूसरे से कर रहा बंधन

Share

Bhopal Rape News: बैंक कर्मी युवती को ठगने का हुआ अहसास तो वह थाने पहुंची

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज पिपलानी इलाके से मिल रही है। यहां एक युवती जो बैंक में काम करती है उसने भोपाल (Bhopal Rape News) शहर के पिपलानी थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता से बलात्कार करने वाला आरोपी मूलत: बिहार (Bihar) का रहने वाला है। वह यहां एलएनसीटी कॉलेज में नौकरी करता था। युवती को उसने शादी करने का वचन दिया था। लेकिन, इस बीच वह दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था।

एक ही कॉलोनी में रहते थे

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल की दोपहर लगभग दो बजे बलातकार का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें धारा 376/376 2 (एन) (बलात्कार, कई बार बलात्कार) का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी गौरव सुमन तिवारी (Gaurav Suman Tiwari) है। आरोपी मूलत: बिहार का रहने वाला है। वह पिपलानी में बालाजी नगर में रहता है। आरोपी एलएनसीटी कॉलेज में प्रायवेट जॉब करता था। पीड़िता 29 वर्षीय है जो कि बैतूल (Betul) की रहने वाली है। यहां वह एक बैंक में जॉब करती हैं। आरोपी जहां रहता है वहीं उसके नजदीक भी पीड़िता का किराए का घर है। दोनों की पहचान 2015 से है। दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर शादी का झांसा देकर आरोपी ने बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें: बलात्कार का एक मामला जिसको दबाने के लिए दी गई थी रिश्वत, लेकिन इस कांड के कारण खुल गया मामला

अबॉर्शन भी कराया

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

पुलिस को पता चला है कि पीड़िता के आपत्तिजनक पिक्चर और वीडियो आरोपी के पास थे। जिसको वायरल करने की धमकी देकर वह बलात्कार कर रहा था। ऐसा पुलिस सूत्रों ने हमारी खबर जानने की पड़ताल के दौरान किया है। जांच अधिकारी एसआई सुरेखा आरमा है जिनका कहना है कि पीड़िता के तीन बार अबॉर्शन की बात सामने आई है। वह अबॉर्शन किस अस्पताल में हुआ यह पता लगाया जाना अभी बाकी है। इस संबंध में पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद पुलिस धारा भी बढ़ाएगी। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी की शादी होने वाली है। यह पता चलने पर वह अपने साथ हुए बलात्कार के मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस ने उसके मेडिकल के बाद यह प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पूर्व पार्षद ने दर्ज कराया मुकदमा
Don`t copy text!