Bhopal News: चार दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, पुलिस के पास अब तक कोई सुराग नहीं

भोपाल। नगर निगम के एक कर्मचारी से मोबाइल झपट लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित पैदल जा रहा था। झपटमार की संख्या तीन आई है जो बाइक पर सवार थे। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
चार दिन की देरी पर पुलिस ने चुप्पी साधी
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार सुनील यादव (Sunil Yadav) पिता तेज़ बहादुर सिंह उम्र 29 साल कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र के कोटरा (Kotra) स्थित नया बसेरा में रहता है। वह नगर निगम (Nagar Nigam) में आउटसोर्स कर्मचारी हैं। पुलिस ने बताया सुनील यादव 19 अप्रैल की शाम छह बजे साकेत नगर (Saket Nagar) के पास पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक (Bike) सवार तीन लोगों ने उससे मोबाइल (Mobile) झपट लिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनीष तिवारी (HC Manish Tiwari) कर रहे हैं। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण 278/25 कायम कर लिया है। पुलिस के पास चार दिन पहले हुई वारदात में अब प्रकरण दर्ज करने की वजह पूछी तो कोई ठोस जवाब नहीं था। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की एक वारदात पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में भी हुई थी। उस प्रकरण में भी एफआईआर देरी से दर्ज की गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।