Bhopal News: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Share

Bhopal News: उम्र के हिसाब से शादी बचपन में हुई, राजपत्रित पुलिस अधिकारी करेंगी मामले की जांच, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके तीन बच्चे पहले से है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई है। महिला की उम्र ज्यादा नहीं है। इसलिए पुलिस मामला नव विवाहिता की मौत का मानते हुए जांच राजपत्रित पुलिस अधिकारी से कराई जा रही है।

परिजनों ने नहीं जताई शंका

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार शारदा अहिरवार (Sharda Ahirwar) पति दिनेश अहिरवार उम्र 25 साल को 23 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े सात बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। यहां डॉक्टर मुकाति ने उसे चैक किया तो मौत हो चुकी थी। इस बात की जानकारी ईटखेड़ी थाना पुलिस को दी गई। शारदा अहिरवार को अस्पताल में उसकी ननद क्रांति अहिरवार (Kranti Ahirwar) बेहोशी की हालत में ले गई थी। पुलिस को ननद ने बताया कि वह कुछ महीने से बीमार चल रही थी। उसको दो महीने का गर्भ भी है। उसका मायका विदिशा (Vidisha) जिले में स्थित है। पति दिनेश अहिरवार (Dinesh Ahirwar) ईटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर गांव में रहता है। वह सेंट्रीग बिछाने का काम करता है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि शारदा अहिरवार की 2015 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसे दो लड़के और एक बेटी भी है।  ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 25/25 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा ह। इसलिए केस डायरी एसडीओपी मंजु चौहान (SDOP Manju Chauhan) को दी जाएगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रहस्यमयी पत्थर से जख्मी हुआ मासूम
Don`t copy text!