Bhopal News: हजारों रूपए के राजश्री गुटखा चोरी

Share

Bhopal News: पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया, कीमतों का नहीं किया खुलासा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पान दुकान के बाहर से प्लॉस्टिक की बोरी में रखे राजश्री गुटखा चोरी चले गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने चोरी गए गुटखे की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि अलग—अलग दामों के चोरी गए गुटखे की संख्या बताई है। बताया जाता है कि चोरी गए गुटखे करीब 30 हजार रूपए के थे।

दो बोरी को नहीं लगाया हाथ

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 25 जनवरी की शाम पता चली थी। जिसकी रिपोर्ट 58/23 थाने पहुंचकर पिकेंश साहू पिता अजय साहू उम्र 29 साल ने दर्ज कराई। वे टीला जमालपुरा स्थित इंद्रा नगर के नजदीक राजीव नगर टॉवर के पास रहते हैं। पिकेंश साहू (Peekesh Sahu) की डीआईजी बंगला चौराहा के नजदीक विशाल टी स्टॉल के सामने पान दुकान चलाने का काम करते हैं। दुकान से वे थोक में फुटकर गुटखा कारोबारियों को माल भी बेचते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन दुकान के बाहर तीन प्लॉस्टिक की बोरियों में राजश्री गुटखा रखे थे। इसमें से एक प्लॉस्टिक की बोरी गायब थी। उस बोरी के भीतर 20 रूपए कीमती राजश्री गुटखा के 50 और 40 रूपए कीमत के राजश्री गुटखा 50 पैकेट रखे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदेहियों की तलाश का काम शुरू कर दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: शराब माफियाओं ने पैसे के लेन-देन को लेकर कुंए में धकेला  
Don`t copy text!