MP Political News: विरोध करने बुलाई पत्रकार वार्ता में गोविंद सिंह की जुबां फिसली

Share

MP Political News: एमपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की यात्रा से पहले 11 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री और उनकी कबीना मंत्रालय की खोली पोल

MP Political News
पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह।

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP Political News) में कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को 11 बिंदुओं पर केंद्रीत पत्र लिखा है। यह पत्र उस वक्त लिखा गया है जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश में तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे। सिंह ने अपने निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) के सरनेम का गलत उच्चारण कर दिया। जिस पर उन्होंने पत्रकारों से माफी भी मांगी है। उन्होंने कानून—व्यवस्था और भाजपा नेताओं की अभद्रता से जुड़े मामलों को बताते हुए जवाब मांगा। इसके अलावा ब्यूरोक्रेसी के खिलाफ एमपी सरकार की चुप्पी पर निशाना साधा है।

पत्रकार को उल्टा लटकाकर पीटा गया

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह (Former Minister Govind Singh) ने बताया कि प्रदेश में विपक्षी पार्टी के नेताओं को दबाने के लिए उनके लिए झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि वे सरकारी रकम से अपनी सिर्फ ब्रांडिंग करने में जुटे हैं। सिंह का आरोप है कि आयुष्मान योजना की आड़ में फर्जी तरीके से 20 करोड़ रूपए बांट दिए गए। सिंह ने आरोप लगाया प्रदेश में परिस्थिति बदहाल है। मुख्यमंत्री ठेले पर खिलौना मांग रहे हैं। प्रदेश में आंगनबाड़ियों की व्यवस्था नहीं है। बिजली—पानी,शौचालय समेत अन्य संसाधन नहीं है। लेकिन, मुख्यमंत्री खिलौना मांग रहे हैं। यह बेहद हास्यास्पद है। उन्होंने सांप्रदायिकता से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मामलों का हवाला देते हुए पुलिस को काम करने नहीं देने का भी आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि कटनी के पत्रकार रवि गुप्ता (Journalist Ravi Gupta) को भाजपा विधायक के खिलाफ खबर चलाने पर उल्टा लटकाकर पीटा गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गंदे काम के लिए उकसाया, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं

Don`t copy text!