MP Political News: तीन ​जिलों के चार अध्यक्ष बनाए गए 

Share

MP Political News: युवाओं को सौंपी गई कमान, एमपी में फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ताकतवर बनकर उभरे, संगठन को सामान्य नेतृत्व की मिली कमान

MP Political News
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, फाइल फोटो

भोपाल। एमपी की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर ताकतवर बनकर उभरे हैं। यह बात हम यूं ही नहीं कर रहे। दरअसल, गुरुवार को तीन जिलों के चार ​जिला अध्यक्षों (MP Political News) के नाम का ऐलान किया गया। इसमें दो नाम दिग्विजय सिंह के करीबी खेमे के हैं। इन नामों से सामान्य नेताओं और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाया गया है। सबसे चौका देने वाला नाम भोपाल से सामने आया है।

यह है वह नाम जिसके कारण सभी लोग चौक गए

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी केे जनरल सेकेट्री केसी वेणुगोपाल (KC Vanugopal) ने इन चार नाम का ऐलान किया। इसमें खंडवा (Khandwa) शहर का जिला अध्यक्ष मनीष मिश्रा (Manish Mishra) को बनाया गया है। वहीं खंडवा देहात की जिम्मेदारी अजय ओझा (Ajay Ojha) को सौंपी गई। इंदौर (Indore) शहर के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह चढ्ढा (Surjeet Singh Chaddha) बनाए गए हैं। इसी तरह भोपाल (Bhopal ) जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना (Monu Saxena) को बनाया गया। मोनू सक्सेना दो बार के पार्षद हैं और दिग्विजय सिंह (EX CM Digvijay Singh) खेमे के हैंं। जारी की गई सूची में जनरल सेकेट्री मनोज भरतकर, अरविंद बागड़ी, विशाल अग्निहोत्री और कैलाश मिश्रा को बनाया गया। कैलाश मिश्रा (Kailash Mishra) भोपाल शहर के जिला अध्यक्ष रहे हैं। यह ताजा उलटफेर आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: भाजपाशासित तीन राज्यों में हुए उलटफेर के नतीजों से टीआई परेशान
Don`t copy text!