Bhopal News: मामा की शिकायत पर ट्रक ड्रायवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: राजस्थान आरटीओ रजिस्ट्रेशन वाले ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई थी मौत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो युवकों की हुई मौत के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई थी। पुलिस ने एफआईआर दोनों मृतकों के मामा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने एक भांजे को फोन लगाया था। तब उन्हें दुर्घटना के संबंध में जानकारी मिली थी।

अस्पताल से ऐसे मिली थी जानकारी

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 5 जुलाई की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। बैरसिया पुलिस मर्ग 54—55/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी जांच के बाद 5 जुलाई की रात को 496/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर हुई दुर्घटना में मौत का प्रकरण) दर्ज किया गया। शिकायत कमल सिंह मीना (Kamal Singh Meena) पिता पूरन सिंह मीना उम्र 72 साल ने दर्ज कराई। वे विदिशा (Vidisha) जिले के करारिया थाना क्षेत्र के गिरंड गांव में रहते हैं। कमल सिंह मीना ने पुलिस को बताया कि मृतक शुभम मीना (Shubham Meena) और विजयकरण मीना (Vijaykaran Meena) है। घटना वाले दिन दोनों एमपी—40—जेडए—8434 पर सवार थे। सड़क दुर्घटना कुल्हौर गांव के पास एसआर पेट्रोल पंप (SR Petrol Pump) के नजदीक हुई थी। बाइक में आरजे—11—जीए—6148 के चालक ने टक्कर मारी थी। थाने में पहुंचे बादाम सिंह (Badam Singh) ने बताया कि दोनों बैरसिया में सामान लेने बाइक से आए थे। हाकम सिंह मीना (Hakam Singh Meena) ने शुभम मीना को फोन लगाया था। तब किसी व्यक्ति ने बताया कि दोनों हादसे में जख्मी हो गए। इसके बाद वे बैरसिया अस्पताल पहुंचे तो वहां उनके मृत होने की जानकारी मिली।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जॉन डियर कंपनी का महंगा ट्रैक्टर चोरी 
Don`t copy text!