Bhopal News: विवाद से दुखी होकर निगम कर्मचारी ने पिया जहर

Share

Bhopal News: जिनसे विवाद हुआ उनकी जानकारी जुटा रही पुलिस, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। नगर निगम के एक कर्मचारी ने जहर पीकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। खुदकुशी के लिए सल्फास की गोलियां खाई थी। जिसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक का शाहपुरा क्षेत्र में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिनके बारे में पड़ताल के लिए शाहपुरा पुलिस से मदद मांगी गई है।

शाहपुरा थाने में दर्ज नहीं हैं मुकदमा

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील मीणा पुत्र राम सिंह उम्र 35 साल है। यह सूचना डॉक्टर आरती व्यास (Dr Arti Vyas) ने 31 मई और 1 जून की दरमियानी रात लगभग दो बजे दी थी। वह गांधी नगर बस स्टैंड के पास परिवार के साथ रहता था। पत्नी बच्चों के साथ उसके माता-पिता व भाई भी साथ रहते हैं। सुनील मीणा (Sunil Meena) भोपाल नगर निगम में जलकार्य विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। सुबह ग्यारह बजे उसने अपने घर में रखी सल्फास की गोलियां खाई थी। उल्टी होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वह बयान नहीं दे सका था। सोमवार को सुनील मीणा का शाहपुरा में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 27/22 दर्ज कर मामले की जांच गांधी नगर थाने के एएसआई लईक खान (ASI Laiq Khan) कर रहे हैं। जनहित में संदेश: यदि आपको गुस्सा या आत्महत्या के विचार आ रहे हैं तो यह बीमारी के लक्षण है। ऐसी अवस्था में आप तुरंत 18005990019 पर संपर्क करें। यह निशुल्क सेवा है जिसमें चिकित्सक चौबीस घंटे उपलब्ध रहते हैं। 

यह भी पढ़ें:   MP Veterinary Association News: पशुओं में प्रकोप की बजाय प्रांतीय अधिवेशन की चिंता

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!