Bhopal Property Fraud: सरकारी जमीन को प्लॉट बताकर बेचा

Share

Bhopal Property Fraud: हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी की भी भूमिका संदिग्ध, डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक में किया था सौदा, एग्रीमेंट के बाद ले लिए एक करोड़ रूपए, जालसाज की तलाश में पुलिस

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सरकारी जमीन को अपना निजी प्लॉट बताकर बेच दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। जमीन का सौदा जालसाज ने एक करोड़ 65 लाख रूपए में किया था। जिसके बाद एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार पीड़ित परिवार ने एक करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया। जब हकीकत सामने आई तो जालसाज ने 50 लाख रूपए का चेक वापस किया। वह चेक भी खाते में रकम नहीं होने पर बाउंस हो गया। इस फर्जीवाड़े में हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के एक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई जा रही है।

जालसाज आरोपी से ऐसे हुई थी पहचान

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार फिलहाल 557/23 धारा 420/467/468/471/120—बी (जालसाजी, दस्तावेजों की कूटरचना, कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल और साजिश के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई रामप्रकाश (ASI Ramprakash) कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि शिकायत डॉक्टर अल्ताफ मसूद (Dr Altaf Masood) पिता कबीर मसूद ने की है। वे लालघाटी स्थित गुलमोहर गार्डन के नजदीक ग्रीन वैली इंकलेव (Green Valley Enclave) में रहते हैं। उन्होंने जालसाजी का आरोप आशीष प्रकाश नायक (Ashish Prakash Nayak) पर लगाया है। पीड़ित ने शिकायत जुलाई, 2023 में की थी। डॉक्टर अल्ताफ मसूद ने पुलिस को बताया कि आरोपी से पहचान प्रॉपर्टी ब्रोकर शफीक के जरिए हुई थी। आरोपी आशीष नायक पिता स्वर्गीय अरविंद प्रकाश नायक कोलार रोड स्थित दानिश कुंज (Danish Kunj) इलाके में रहता है। उसने दावा किया था कि उसका मेन रोड पर चार हजार स्क्वायर फीट का प्लॉट है। जिसको वह बेचना चाहता है। सौदा एक करोड़ 65 लाख रूपए में तय हुआ।

जाहिर सूचना प्रकाशन के बाद सामने आई यह पूरी सच्चाई

Bhopal Property Fraud
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

सौदे के तहत फरवरी, 2022 में एग्रीमेंट किया गया। सौदा होते ही बयाने के रूप में 50 लाख रूपए का भुगतान आरोपी आशीष नायक को कर दिया गया। इसके अलावा 20 लाख रूपए का चेक दिया गया। इसके बाद 30 लाख रूपए की रकम नकद दी गई। आशीष नायक का दावा था कि प्लॉट (Bhopal Property Fraud) उसके पिता के नाम पर था। जिनके निधन के बाद उसके कागजात ट्रांसफर में समय लग रहा है। यहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (Housing Board Colony) के कर्मचारी राज ने बताया कि डॉक्यूमेंट ट्रांसफर किए जा रहे हैं। शफीक के जरिए वह रजिस्ट्री कार्यालय भी गए। वहां भी कहा गया कि दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। आरोपी ने यकीन दिलाने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स, बिजली बिल आदि भुगतान की भी जानकारी दी। इसी बीच पता चला कि आरोपी ने उस जमीन का सौदा किसी अन्य से भी कर लिया है। उससे भी वह बयाना ले चुका है। इस कारण पीड़ित ने जाहिर सूचना प्रकाशित कराई। जिसके बाद पता चला कि वह सारे दस्तावेज जाली थे। जमीन हाउसिंग बोर्ड की नहीं थी। वह सरकारी जमीन थी जिसको आरोपी अपनी बताकर बेचने का प्रयास कर रहा था। आरोपी को कानूनी नोटिस की धमकी दी गई तो उसने एक्सिस बैंक (Axis Bank) का 50 लाख रूपए का चेक दे दिया। यह चेक 30 जून, 2023 को दिया गया था। जिसे बैंक में डाला तो वह बाउंस हो गया। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Brutal Murder Case: अप्राकृतिक कृत्य के बाद बालक की गला दबाकर की थी हत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!