Bhopal News: ऑटो चालक के साथ मारपीट

Share

Bhopal News: सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद के बाद छुरी मारी, राजधानी में चौथी वारदात

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। ऑटो चालक के साथ गाली—गलौज कर उसको चाकू मारकर जख्मी कर दिया। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र में हुआ। शहर में इस तरह की चौथी वारदात हो गई है। चालक का सवारी बैठाने की बात को लेकर विवाद शुरु हुआ था। हमलावर भी ऑटो चालक ही है।

यह बोल रही है पुलिस

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 29 अप्रैल की शाम लगभग छह बजे हुआ था। राहुल सिंह (Rahul Singh) पिता रवि सिंह उम्र 28 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह चूना भट्टी स्थित कोलार कॉलोनी (Kolar Colony) में रहता है। राहुल सिंह ऑटो चालक (Auto Driver) है। वह ऑटो लेकर कोलार तिराहा पर खड़ा था। तभी वहां खड़े ऑटो चालक आरोपी राहुल और पवन पहुुंचे। उनका कहना था कि यहां से वह सवारी बैठाते हैं। उसे वहां से जाने के लिए बोलने लगे। जिसको लेकर पहले बहस होने लगी। फिर गाली—गलौज के बाद नौबत मारपीट पर पहुंच गई। आरोपियों ने छुरी निकालकर उसके बाएं हाथ में मार दिया। मामले की जांच एएसआई सुनील पटेल(ASI Sunil Patel)  कर रहे हैं। पुलिस ने 101/24 धारा 341/294/323/324/506/34 (रास्ते में रोकना, गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से वार, धमकाना और एक से अधिक आरेापी का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के छह साल बाद थाने पहुंची महिला
Don`t copy text!