Bhopal News: पार्लर में काम करने वाले युवक से मारपीट

Share

Bhopal News: पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पार्लर में काम करने वाले एक युवक के साथ मारपीट की गई है। यह विवाद भोपाल शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना के वक्त पीड़ित युवक चाय पीने गया हुआ था। हमले में पीड़ित को चाकू का वार भी लगा है। इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 27 अप्रैल की रात लगभग ग्यारह बजे हुआ था। जख्मी गणेश ठाकुर (Ganesh Thakur) पिता कल्लू ठाकुर उम्र 18 साल है। उसने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वह बागमुगलिया (Bagmugalia)  में रहता है। वह पार्लर में जॉब करता है। गणेश ठाकुर मौसी के लड़के पीयूष ठाकुर (Piyush Thakur) के साथ अमलतास में चाय पीने गया था। तभी वहां आरोपी मोन्टू उर्फ शिवांश, निखिल उर्फ आरडीएक्स और पीयूष शाहनी मिले। पुलिस ने बताया कि गणेश ठाकुर की आरोपियों से पुरानी रंजिश है। जिसको लेकर पहले गाली—गलौज हुई। फिर डंडे और चाकू से हमला किया गया। गणेश ठाकुर और पीयूष ठाकुर को गंभीर  हाथ और सिर में लगी है। पीयूष ठाकुर को एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में भर्ती भी कराया गया है। मामले की जांच एएसआई राधेश्याम सिंह (ASI Radheshyam Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने 66/24 धारा 294/323/324/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से वार, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मछुआरे ने जहर खाकर दी जान 
Don`t copy text!