Bhopal News: सड़क हादसे में मौत के बाद अब प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: मौके पर दुर्घटना करने वाली बाइक लावारिस मिली थी, इसके बावजूद आरोपी के खिलाफ दो महीने जांच करने में बीत गए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के मामले में लगभग दो महीने बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र में हुई थी। दुर्घटना करने वाली बाइक पुलिस को मौके पर लावारिस भी मिली थी। इसके बावजूद आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को इतना वक्त लग गया।

दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल को पुलिस ने प्रकरण 239/25 दर्ज किया है। इस मामले की जांच एएसआई दिग्विजय कुमार वैष्णव (ASI Digvijay Kumar Vaishnav) कर रहे थे। इससे पहले कोलार रोड पुलिस मर्ग 14/25 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। शव अज्ञात पुरुष का था जिसकी बाद में पहचान लालू सिंह बारिया (Lalu Singh Bariya) पिता भूरजी बारिया उम्र 60 साल के रुप में हुई। वह कजलीखेड़ा स्थित कालापानी गांव में ही रहता था। लालू सिंह बारिया पैदल जा रहे थे। तभी उन्हें बाइक (Bike) एमपी—37—जेडएफ—9045 के चालक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस को मौके पर बाइक लावारिस मिली थी। हादसे में वह भी बुरी तरह से जख्मी था। लालू सिंह बारिया की मौत पीएम में दुर्घटना के कारण होना पाया गया। सड़क दुर्घटना 03 मार्च को हुई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भदभदा डैम से निकली लापता युवक की लाश 
Don`t copy text!